भारतीय जनता मजदूर संघ का जिला अध्यक्ष बने डिग्री लाल सिदार

Must Read

*भारतीय जनता मजदूर संघ का जिला अध्यक्ष बने डिग्री लाल सिदार*

*सिदार समाज सेवक के साथ मजदूरों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हैं*

*रायगढ़:-* भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रकाश अनंत जी के अनुशंसा पर डिग्री लाल सिदार खरसिया निवासी को भारतीय जनता मजदूर संघ रायगढ़ का जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस संघ का उद्देश्य देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु कार्य करना है।
ज्ञात हो कि देश में अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का अलग अलग संगठन बना हुआ है। चाहे वह शासकीय हो या प्राइवेट सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों ने अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघ बनाये गए हैं। इसी तारतम्य में रायगढ़ जिले के खरसिया में रहने वाले सक्रिय समाजसेवक व मजदूरों की आवाज को बुलंद कर शासन प्रशासन तक पहुंचाने वाले डिग्री लाल सिदार को जिला रायगढ़ मजदूर संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष श्री सिदार ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे दी है। उसे में ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा और इस क्षेत्र में श्रमिकों के कल्याण हेतु संगठन को मजबूत और क्षेत्र में मजदूरों के हित में कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
भारतीय जनता मजदूर संघ देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु विभिन्न रूप में कार्य कर रहा है सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में कैंप लगाकर छोटी गोष्ठियां कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है। श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्पूर्ण राष्ट्र में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाई है। डिग्री लाल सिदार को जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष ने खुशी व भरोसा किया है कि डिग्री लाल सिदार जी इस क्षेत्र में कार्य कर इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने हेतु ऊर्जावान कार्यकर्ता बनकर अपने जिले के श्रमिकों को संगठन से जोड़ेगे, संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. दीर्घायु रायचूरा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, मेडिकल एस्ट्रोलॉजी एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है लक्ष्य…

धमतरी डेस्क ... ज्योतिष के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए...राजेश रायचूरा के सुपुत्र दीर्घायु रायचूरा ने...

More Articles Like This