Sunday, December 14, 2025

खरसिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का महापर्व।*

Must Read

*▪️छत्तीसगढ़ के साथ ही रायगढ़ जिले व खरसिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का महापर्व।*
*▪️खरसिया भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया होली मिलन समारोह।*
*▪️शहर से लेकर गांव तक खूब उड़ा रंग-गुलाल सबने अपने दिलों की मैल मिटा भाई चारे से मनाया होली पर्व।*

खरसिया/ देशभर में रंगों का महा पर्व होली बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग रंगों में सराबोर नज़र आये। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर गले मिल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को रंगों के इस त्योहार की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी प्रदेश की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
साथ ही प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में कार्यकर्ताओ व आम जनता के साथ होली पर्व मनाया व प्रदेश की जनता को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

साथ ही रायगढ़ जिले,खरसिया नगर व अंचल में स्नेह का प्रतीक होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर के अधिकांश इलाकों में सोमवार सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल और विभिन्न रंग लगाकर होली पर्व की शुरुआत की। यह दौर दोपहर एक बजे तक चला। कई धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रूप से फूलों की होली का पर्व भी मनाया गया।
होली के अवसर पर युवाओं महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। हुरियारों की टोली ने मिल कर जमकर मस्ती की। युवा भी रंग गुलाल एक दूसरे के ऊपर डाल कर होली खेलते रहे। अनेक स्थानों पर बाजे बजाते हुए खूब नृत्य किया गया। युवाओं के साथ बच्चे भी झूम रहे थे।
फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। यह रंगों और उत्सव का त्योहार है। न सिर्फ बच्चे बल्कि बड़ों में भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साहित रहते है। इस दिन सभी लोगों के घर पर कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाए जाते हैं। इन पकवानों में गुजिया ट्रेडिशनल डिश होती है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक में मनाई जाती है। इस दिन लोग अपने सारे गिले-शिकवे मिटाकर एक दूसरे के साथ जमकर रंग और गुलाल खेलते हैं।

▪️खरसिया भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।

होली का पर्व जहां खरसिया नगर व ग्रामीण अंचल में शांति पूर्वक धूमधाम से मनाया गया वही भाजपा कार्यालय में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व होली के पूर्व संध्या खरसिया नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सभी भाजपा के नेता व कार्यकर्तागण एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर अपनी खुशी जाहिर की रंगो के महा पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी व साथ ही सभी के लिऐ स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा,महेश साहू, कमल गर्ग, दीनदयाल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल,पालू राठौर, विजय शर्मा,पुरषोत्तम पटेल,कैलाश जायसवाल, मनोज राठौर,उमाशंकर शर्मा,टिकेश डनसेना, जयप्रकाश डनसेना, मनीष रावलानी,खेम साहू, परखीत डनसेना, भूपेन्द्र वर्मा, छेदू राठिया,चितावर सिदार,राधे राठौर,त्रिलोचन राठौर,मुरली राठौर, बंटी सोनी, संजय शर्मा, संजय मित्तल,संजय अग्रवाल मेडिकल,सौरभ अग्रवाल, अमीत साहू, राहुल अग्रवाल, निलेश ठाकुर, अखिल गर्ग,अभय, योगेश, अभय जायसवाल, परमेश्वर राठौर, गिरधारी गबेल, भोगी लाल यादव,दिनेश नायडू,मोहन केवट, नूतन पटेल,मोहन गबेल,रमेश राठौर,अर्जुन राठौर, राकेश घृतलहरे, नवीन अग्रवाल, बलदेव कुर्रे, ,सुमति यादव, सरिता सहिष,रजनी सिदार, अलोक कबुलपुरिया ,इत्यादि बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता,पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Latest News

सतनाम संदेश” : समाज की चेतना और संस्कृति का जीवंत दस्तावेज

✦ “सतनाम संदेश” : समाज की चेतना और संस्कृति का जीवंत दस्तावेज   पत्रिका, समाज में साहित्य, संस्कृति और वैचारिक संदेश...

More Articles Like This