पत्रकार कार्यालय से चोरों ने किया 27 हजार का सामान पार, बेखबर पुलिस तो चोरों के हौसले हैं बुलंद

Must Read

पत्रकार कार्यालय से चोरों ने किया 27 हजार का सामान पार, बेखबर पुलिस तो चोरों के हौसले हैं बुलंद

 

खरसिया। नगर में ताले टूटने की घटनाएं रोके नहीं रूक रही हैं। बीती रात हमालपारा में वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के कार्यालय का ताला तोड कर अज्ञात चोरों ने बैटरी, इनवर्टर, कैमरा और नगदी मिलाकर 27000 का माल पार कर दिया।

 

इन दिनों खरसिया नगर में पुलिस सुस्त और चोर-उचक्के दुरुस्त नजर आ रहे हैं। यहां आए दिन चोरी की घटनाएं घटती रहती हैं, परंतु पुलिस हाथ पैर हाथ धरे बैठी रहती है। हालांकि पुलिस द्वारा गश्त तो की जाती हैं, परंतु नगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस गस्त भी करती है, वहीं दूसरी ओर चोर घरों को निशाना बना रहे हैं।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार खरसिया के हमालपारा में लकड़ी टाल परिसर में पत्रकार राजेश शर्मा का आफिस है। प्रतिदिन की तरह वे 18 फरवरी की रात में अपने आफिस का ताला बंद कर घर गए। दूसरे दिन सुबह 6 बजे जब आफिस पहुंचे तो यह देखकर हतप्रभ रह गए कि आफिस का ताला टूटा हुआ है। जब अंदर जा कर देखा तो पता चला कि सारा आफिस अस्त-व्यस्त पड़ा है। आफिस टेबल के दराज के लॉक भी टूटे हुए हैं और उसमें रखी हुई नगदी लगभग 5 हजार रुपए भी गायब। वहीं आफिस में लगा हुआ इनवर्टर और उसकी बैटरी भी नहीं, यह देख समझते देर नहीं लगी कि रात में शातिर चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया है। चोरी को लेकर खरसिया पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध कायम कर पतासाजी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This