श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

Must Read

श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

 

खरसिया | ग्राम ढ़ीमनी  में स्व. कृष्ण कुमार जायसवाल की स्मृति में उनके पत्नी हेम बाई जायसवाल पुत्र महेश पंकेश जायसवाल द्वारा किया जा रहा है  श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्‌डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर पं. खेम राज दुबे ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंश का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में ईएसआईसी शाखा प्रबंधक योगेश कुमार का आगमन, कर्मचारियों को योजनाओं की दी जानकारी

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में ईएसआईसी शाखा प्रबंधक योगेश कुमार का आगमन, कर्मचारियों को योजनाओं की दी जानकारी ...

More Articles Like This