संत गुरु घासीदास बाबा सत्संग समारोह संपन्न

Must Read

*संत शिरोमणि गुरूघासीदास बाबा सत्संग समारोह सम्पन्न*

खरसिया | प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम छोटे डूमरपाली में गुरूघासीदास बाबा जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम जैतखाम पर दीप प्रज्जवलित कर गुरूघासीदास बाबाजी का आरती वंदन किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री खरसिया विधायक महोदय उमेश पटेल थे।साथ हि विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री हरप्रसाद ढेढे पूर्व सतनामी समाज अध्यक्ष, रामनिवास नागवंशी प्राचार्य आत्मानंद खरसिया, पूर्व सरपंच खेमलाल नागवंशी एवं कन्हैया पटेल जनपद पंचायत उपाध्यक्ष खरसिया, श्याम कुमार बंजारे सामाजिक कार्यकर्ता, राकेश नारायण बंजारे जिला प्रवक्ता प्रगतिशील छग सतनामी समाज भोजराम दीपक प्रभारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी , पूर्व अध्यक्ष खरसिया रामाधार बंजारे मनीराम सोनी विजय बंजारे लोचन बंजारे आकाश दीपक प्रदीप लक्ष्मी आदर्श ग्राम फूलबंधिया मिडिया प्रभारी, योगिता रात्रे , पवन जाटवर उपस्थित रहे।अतिथियों के स्वागत अभिनंदन के पश्चात गुरूघासीदास जी बाबा एवं मानव समाज पर वक्ताओं के प्रभावशाली उद्बोधन दिए ।
कार्यक्रम का सफल, प्रभावपूर्ण एवं शानदार संचालन रामनारायण भारद्वाज (अर्थफाउण्डेशन प्रदेश फाऊन्डर सदस्य) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ज्ञान गंगा पंथी पार्टी चारपारा, सतनाम सत्संग पंथी पार्टी धोबनीपाली, बालिका पंथी पार्टी छोटे डूमरपाली आमंत्रित थे जिनके द्वारा प्रस्तुत पंथी नृत्य कार्यक्रम प्रातःतक चलता रहा।
लोक कला मंच कलाकार प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ब्लॉक डभरा सचिव मनोहर जोशी, धोबनीपाली के कलाकारों व छोटे डूमरपाली के प्यारे-प्यारे छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। छोटी बच्ची द्वारा संविधान की प्रस्तावता का सामूहिक वाचन करवाया गया।…

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This