Friday, September 25, 2026

ग्राम जाजंग में ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन*

Must Read

*ग्राम जाजंग में ड्रोन तकनीक से नैनो यूरिया के छिड़काव का किया गया जीवंत प्रदर्शन*

 

सक्ती। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में लगातार विभिन्न ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद स्थापित करते हुए जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी विस्तार से विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में आज संकल्प यात्रा के तहत विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत जाजंग में कृषि विभाग द्वारा नैनो यूरिया का ड्रोन के माध्यम से छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग के उपसंचालक शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि विभाग जिला सक्ती द्वारा विकास खंड सक्ती में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत जाजंग में किसान सदेश्वर गवेल के खेत में लगे बैगन, मिर्ची एवं विभिन्न सब्जियों में ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव का जीवंत प्रदर्शन किया गया एवं संकल्प यात्रा के प्रमुख उद्देश्यों सहित विभागीय योजनाओं से ग्रामीण जनों को विस्तृत मार्गदर्शन भी दिया गया। प्रदर्शन स्थल में कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी कृतराज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार साहू, कृषि अधिकारी सौरभ उपाध्याय,

इफको प्रतिनिधि साकेत पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवेंद्र कुमार, रवि चंद्रा, सहित समस्त कृषि विभाग के आलाधिकारी ग्राम के सरपंच, सचिव, पंच, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This