Monday, August 10, 2026
spot_img

हिट एंड रन कानून के विरोध में खरसिया में दिखा व्यापक असर 

Must Read

हिट एंड रन कानून के विरोध में खरसिया में दिखा व्यापक असर

जेएसडब्ल्यू प्लांट नहरपाली के सामने हिट एंड रन कानून के खिलाफ ड्राइवरों का हड़ताल.. वाहनों की सड़क पर लगी लंबी कतारें.

 

खरसिया 02 जनवरी 2024। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए हिंट एंड रन कानून के विरोध में पूरे देश में ट्रक और डंपर चालकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहेहैं हैं दिया है। उनका कहना है कि ये कानून गलत है और इसे वापस लेना चाहिए। इसी मांग को लेकर आज भूपदेवपुर थाना में नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट के मुख्य गेट के सामने चालकों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सड़क किनारे करीब 100 से 150 डंपर एवं ट्रक खड़ी है। कई वाहनों को रोके जाने की भी सूचना है। आवागमन ठप्प होने की सूचना पर खरसिया एसडीओपी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की समझाईश दी जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ लेकिन ड्राईवरों का प्रदर्शन अभी भी जारी है।

 

बता दें कि वाहन चालकों की हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। मंगलवार को भी ट्रक ऑपरेटर्स और अन्य यूनियनों ने सरकार के हिट एंड रन कानून में बदलाव के खिलाफ विरोध जताया। इससे बसों का संचालन भी ठप हो गया है।खरसिया,रायगढ़ में कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल भी नहीं मिल रहा है। ड्राइवरों के हड़ताल के कारण पेट्रोल सप्लाई भी बाधित हो रही है। जिसकी वजह से वाहन चालक पेट्रोल के दूर-दूर के पेट्रोल पंप में जा रहे हैं वहां जाने पर भी लंबी लाइनों से छुटकारा नहीं मिल रहा है।

 

 

क्या है हिंट एंड रन कानून?

दरअसल केंद्र सरकार ने अपराध को लेकर नए कानून बनाए हैं, जिसके तहत अगर कोई ट्रक या डंपर चालक किसी को कुचलकर भागता है तो उसे 10 साल की जेल होगी। इसके अलावा 7 लाख रुपये जुर्माना भी देना होगा। पहले इस मामले में कुछ ही दिनों में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी और वो पुलिस थाने से ही बाहर आ जाता था। हालांकि इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान था।

 

हड़ताली ड्राइवरों का कहना है कि ड्राइवर कभी भूखे नहीं मरेगा कहीं भी मजदूरी करके हम अपना गुजारा चला सकते

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This