*सरपंच संघ उपाध्यक्ष दिलदार खूंटे ने सरकार से किसानों के लिए तत्काल फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराकर मुवावजा देने की अपील*

1*प्रत्येक गांव में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम भेजकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए
सर्वेक्षण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए।
2. किसानों को उचित मुआवजा
जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें नुकसान के अनुपात में उचित मुआवजा दिया जाए।
मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाए।
3. फसल बीमा का लाभ
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार शीघ्र बीमा राशि दिलाई जाए।
बीमा संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।
4. कृषि ऋण में राहत
प्रभावित किसानों को कृषि ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।
पात्र किसानों को नियमानुसार ब्याज राहत एवं अन्य उपलब्ध सुविधाएं प्रदान की जाएं।
5. अगली फसल के लिए सहायता
किसानों को अगली फसल की बुवाई के लिए मुफ्त या अनुदान पर बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
6. विशेष राहत पैकेज
राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करे।
छोटे, सीमांत एवं अत्यधिक प्रभावित किसानों को प्राथमिकता दी जाए।




