शा. कन्या महाविद्यालय सक्ती में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव 

Must Read

शा. कन्या महाविद्यालय सक्ती में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

प्राचार्य डॉ बीडी जांगड़े रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद…

करन अजगल्ले 9399403417

सक्ती । नवीन जिला सक्ती के प्रथम शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में इस बार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिक उत्सव 29 दिसंबर दिन शुक्रवार को मनाया गया। बता दें कि कार्यक्रम की तैयारी महाविद्यालय परिवार के द्वारा जोरो शोरो से किया गया था। नवीन जिला सक्ती के कारण इस वर्ष का वार्षिक उत्सव काफी महत्वपूर्ण माना गया क्योंकि यह जिला का पहला कन्या महाविद्यालय है बहुत ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया ओ बहुत ही उत्साह जनक रहा है। शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इस बार प्राचार्य डॉ बीडी जांगड़े शामिल हुए जिन्होंने कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए पढ़ाई के महत्व को बताया है सभी विद्यार्थियों को अपने अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारण कर जीवन में चलने के लिए कहा

डॉ जांगड़े ने समस्त विद्यार्थियों को टीना डाबी (आई ए एस) के उदाहरण देते हुए सभी को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया की उन्होंने अपने कीमती समय निकाल कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दिया।

वही कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समस्त महाविद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे । प्रोफेसर एल आर कोसारिया ने कहा की सभी बच्चों को जीवन में समय के महत्व को बताया है कि किस तरह से जीवन में हर एक मिनट कितना कीमती होता है। आज के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This