डभरा तहसीलदार ने धान खरीदी केंद्र सिरियागढ़ में किया औचक निरीक्षण 

Must Read

डभरा तहसीलदार ने धान खरीदी केंद्र सिरियागढ़ में किया औचक निरीक्षण

करन अजगल्ले 9399403417

सक्ती/डभरा। धान खरीदी केंद्र सिरियागढ़ तहसील डभरा में दिनांक 26/12/2023 को डभरा तहसीलदार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कृषकों द्वारा बताया गया की प्रत्येक धान की बोरी में कृषकों से 41.600 kg – 41.700 kg धान लाने को कहा जा रहा है तथा आधा क्विंटल धान पर 2 बोरा तथा 01 क्विंटल धान पर 4 – 5 बोरा अतिरिक्त धान धान खरीदी प्रभारी द्वारा कृषकों से लिया जा रहा है। नायब तहसीलदार चंद्रपुर अभिजीत राज भानू ने बताया कि खरीदी प्रभारी द्वारा क्रय किए गए धान की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई तथा तौल किए गए धान के बोरे में 41.5 kg धान पाया गया तथा तौल पश्चात सिल किए जा चुके बोरे जो उठाव हेतु तैयार है उन पर मानक मात्रा से कम 38.4 – 38.5 kg धान का होना पाया गया । इस पूरे मामले का जांच कर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा चुका है अब देखना होगा की आखिर कब तक और क्या कार्यवाही संबंधित खरीदी प्रभारी पर होती है । इस जांच दल में तहसीलदार तथा समस्त राजस्व दल शामिल रहे ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This