नगर पंचायत अड़भार में बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बेजाकब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण पूर्व पार्षदों ने लगाया आरोप, तहसीलदार के पास की गई शिकायत

Must Read

नगर पंचायत अड़भार में बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से बेजाकब्जा कर किया जा रहा भवन निर्माण पूर्व पार्षदों ने लगाया आरोप, तहसीलदार के पास की गई शिकायत

 

पार्षदों ने कहां हटाया जाए सरकारी जमीन से बेजा कब्जा

 

मलखरौदा- पूर्व पार्षदों ने सरकारी जमीन में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर तहसीलदार अड़भार को शिकायत करते हुए सरकारी जमीन से भेजा कब्जा हटाने की मांग की है। मामलें मे पूर्व पार्षद भोलाशंकर पटेल,जीवन निषाद, यादव प्रसाद जलतारे ने अड़भार तहसीलदार को आरोप मे बताया है कि नगर पंचायत अड़भार के वार्ड नंबर 13 मे हास्पिटल भवन के सामने मेन रोड शक्ति टूंड्री मार्ग में अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगर पंचायत अड़भार के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष पार्षदों की सहमति से शासकीय भूमि अवैध रूप से भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसका आरोप उक्त लोगों ने लगाया। वही बताया है की सरकारी जमीन में अवैध रूप से हो रहे भवन निर्माण को लेकर नगर के आम नागरिकों में भारी रोष ब्याप्त है।

 

____मामले में लेनदेन कर बाहरी व्यक्ति को बेजाकब्जा कराएं जाने की लगाया आरोप

 

आवेदक पार्षदों ने मामले में आरोप में बताया है कि संबंधितों द्वारा लेनदेन कर बाहरी व्यक्ति को भेजा कब्जा कराया जा रहा है जिसका ख़ास आरोप लगाया है। मामलें तहसीलदार से अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य की आवश्यक जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

 

 

,,नगर पंचायत में कुछ प्रस्ताव किया हुआ है। वह कंप्यूटर क्लास बनेगा करके। वहा कंप्यूटर क्लास के लिए कमरा बन रहा है। जमीन सरकारी है भवन बनाने वाला ब्यक्ति निजी है।

 

बिसाहिन चौहान तहसीलदार अड़भार

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This