‘जनसेवा प्रथम’ के संकल्प के साथ चंदखुरी पहुँचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

Must Read

‘जनसेवा प्रथम’ के संकल्प के साथ चंदखुरी पहुँचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

सुशासन तिहार में बोले— अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता

आरंग विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल चंदखुरी में बुधवार को ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत आयोजित ‘संवाद से समाधान शिविर’ में जनसेवा का एक अनूठा नजारा देखने को मिला। छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस भव्य शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण करना था। शिविर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने संवेदनशीलता के साथ नागरिकों की एक-एक समस्याओं को सुना और मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की हीला-हवाला बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जनता के आवेदनों पर समय-सीमा के भीतर न्यायपूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।​शिविर में उपस्थित विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को पुरजोर तरीके से रेखांकित किया। उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर काम करने वाली सरकार है। माननीय मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ‘जनसेवा प्रथम’ के मूल मंत्र और संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन का असली मतलब तब सिद्ध होता है जब समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी शासकीय योजनाओं का पूरा और बिना किसी परेशानी के लाभ मिले। यह सुशासन तिहार सिर्फ एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को पूरी तरह से मिटाने का एक सशक्त माध्यम है। अक्सर ग्रामीणों को छोटे-छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन हमारी सरकार खुद आपके द्वार चलकर आई है ताकि ‘संवाद से समाधान’ का मार्ग प्रशस्त हो सके।​इस महाशिविर के दौरान शासन की योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचता हुआ साफ दिखाई दिया। मंच से मुख्य अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी गईं, जिन्हें पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसी कड़ी में दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए चमचमाती ट्राईसिकल प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत आवश्यक उपकरण, कृषि सामग्रियां और जरूरी दस्तावेजी प्रमाण पत्र जैसे आयुष्मान कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र मौके पर ही वितरित किए गए। इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी-कर्मचारी सहित चंदखुरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नगरवासी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This