Monday, September 28, 2026

कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक बनने जा रहा राजा मोरध्वज महोत्सव 2026

Must Read

आरंग की सांस्कृतिक अस्मिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा राजा मोरध्वज महोत्सव, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन

आरंग में 14 और 15 जनवरी को सजेगा ‘राजा मोरध्वज महोत्सव’ का भव्य मंच

कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने की घोषणा; सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास होंगे मुख्य आकर्षण

आरंग/रायपुर।

धर्मनगरी आरंग की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं इसे नई पहचान देने के उद्देश्य से आगामी 14 एवं 15 जनवरी को भव्य ‘राजा मोरध्वज महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। आरंग में आयोजित सर्वसमाज की बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने महोत्सव की आधिकारिक जानकारी साझा की। उन्होंने नगर के सभी सामाजिक प्रमुखों से इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने हेतु सहयोग की अपील की। दो दिवसीय इस महोत्सव में आरंग की प्राचीन संस्कृति, गौरवशाली विरासत और ऐतिहासिक महत्व की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के दूसरे दिन 15 जनवरी को सुप्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी विशेष काव्य प्रस्तुति देंगे, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा। इस गरिमामयी समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्य एवं प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। महोत्सव के दौरान आरंग क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को ‘अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आरंग एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों के कलाकारों को अपनी विविध कला विधाओं के प्रदर्शन के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जाएगा।बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा— राजा मोरध्वज की यह पावन धरती अपनी दानवीरता और इतिहास के लिए जानी जाती है। इस महोत्सव के माध्यम से हम नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना चाहते हैं। मैं आरंग के प्रत्येक नागरिक एवं सामाजिक प्रमुखों से आह्वान करता हूँ कि वे इस आयोजन को उत्सव के रूप में मनाएं और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय समितियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस आयोजन से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आरंग की पहचान राष्ट्रीय पटल पर और अधिक सशक्त होगी। बैठक में आरंग के सभी समाजों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This