*डीजल, पेट्रोल की कीमत में वृद्धि और कम आपूर्ति से किसान,आम आदमी परेशान*

Must Read

*डीजल, पेट्रोल की कीमत में वृद्धि और कम आपूर्ति से किसान,आम आदमी परेशान*

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष राईस किंग खूंटे ने कहा कि पेट्रोल, डीजल आपूर्ति लगभग थम सी गई है। एक ओर महंगाई चरम सीमा पर है, तो दूसरी ओर पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि ने किसान और आम आदमी की कमर तोड़ दी है और यह सब भाजपा के मोदी सरकार की गलत नीतियों और नाकामी के कारण हो रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राईस किंग खूंटे ने आगे कहा कि अभी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में डलवा धान फसल लगी है,जिसका हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के माध्यम से कटाई किया जा रहा है, जिनको डीजल की आवश्यकता होती है और डीजल पम्प में किसानों को कम डीजल दिया जा रहा है,साथ ही साथ उनको डिब्बे में डीजल नहीं दिया जा रहा है, किसानों को बोला जा रहा है कि वाहन में ही डीजल दिया जायेगा,अब जो हार्वेस्टर और ट्रैक्टर खेतों में धान की कटाई कर रहा हो, वह बार-बार डीजल लेने वाहन सहित कैसे आयेगा।आने-जाने में ही उसका समय और रुपया दोनों बर्बाद हो जाएगा, इस कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

राईस किंग खूंटे ने और कहा कि अगर कोई मोटरसाइकिल से परिवार सहित कहीं जा रहा है और रास्ते में उसके गाड़ी का पेट्रोल खतम हो गया और वह लिफ्ट लेकर दूसरे गाड़ी के माध्यम से पेट्रोल पम्प जाता है और बोतल में एक-दो लीटर पेट्रोल मांगता है तो उसे नहीं दिया जा रहा है, उसे बोला जाता है कि सिर्फ वाहन में ही पेट्रोल दिया जायेगा,अब ऐसे में भला अपने बीवी बच्चों के साथ इतनी तपती गर्मी में मोटरसाइकिल को लेकर पैदल पम्प तक कैसे आयेगा।यह सीधा-सीधा आम नागरिक और किसानों को परेशानी में डालने का काम है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राईस किंग खूंटे ने शासन प्रशासन से मांग की है कि किसानों को उनके वाहनों में फुल टैंक और डब्बे में डीजल दिया जाये, साथ ही कोई मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेकर एक दो लीटर बोतल में पेट्रोल मांगता है तो उसे भी दिया जाये।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This