Sunday, August 23, 2026

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा कोसीर पुलिस के हत्थे……

Must Read

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी चढ़ा कोसीर पुलिस के हत्थे……

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कोसीर पुलिस द्वारा इस बार अवैध शराब बिक्री पर शिकंजा कसने में लगातार लगी हुई है इसी कड़ी में आज कोसीर पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध रूप से रखे देशी और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, पूरे मामले का संक्षिप्त विवरण देते हुए थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता नाग बंजारे ने बताया कि पूरा मामला इस प्रकार है कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री आँजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निमिषा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सारंगढ श्रीमती स्नेहिल साहू सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस को दिनांक 10.05.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मल्दा अ का विजय भारद्वाज पिता रामाधार भारद्वाज अपने मोटर सायकल होंडा एसपी शाइन काला कलर बिना नंबर प्लेट मे भारी मात्रा में देसी एवं अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु ग्राम कोसीर तरफ से ग्राम मल्दा अ घर ले जा रहा है एवं अपने घर में भी भारी मात्रा में बिक्री करने हेतु रखा है एवं बिक्री कर रहा है कि सूचना पर मौका स्थल पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी विजय भारद्वाज पिता रामाधार भारद्वाज के कब्जे से कुल 31 पाव देसी प्लेन मंदिर एवं 23 पाव जम्मू स्पेशल अंग्रेजी शराब एवं 06 नग बियर कुल जुमला 13.62 लीटर देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब व बियर को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे, सउनि केशराम राम जांगड़े प्रधान आरक्षक चंद्रपाल महंत , घुरऊराम चतुर्वेदी, उत्तरा सिदार महिला प्रधान आरक्षक अंजना मिंस आरक्षक, धनसाय कुर्रे, सुरेश बर्मन,अमित दिव्य पोशेद्र कुर्रे एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला विशाल कांवड़ यात्रा*

*बरसते पानी में भी नहीं रुके कांवड़ियों के कदम, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में निकला...

More Articles Like This