Wednesday, August 5, 2026
spot_img

विकसित भारत की नीव है गांव और छोटे शहर, विकास की उसी ओर चल रहा अंबिकापुर और छत्तीसगढ़- श्री मति मंजूषा भगत महापौर

Must Read

केंद्रीय संचार ब्यूरो ,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार रायपुर के द्वारा आज अंबिकापुर स्थित जन शिक्षण संस्थान के सभागार में चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजूषा भगत महापौर नगर पालिक निगम अंबिकापुर की गरिमामय उपस्थिति रहीं। साथ ही विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिल्पा पांडे जी उपस्थित रही। साथ ही श्री शैलेश सिंह पार्षद, बबली नेताम पार्षद,श्री गिरीश गुप्ता साक्षरता, अनीता भगत पूर्व पार्षद, रविंद्र जी पार्षद, श्री सुदीप्तो कर सहायक निदेशक केंद्रीय संचार ब्यूरों रायपुर, श्री एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा, श्री हिमांशु सोनी, श्री एस के गुप्ता सेंट्रल बैंक अंबिकापुर, श्री अंचल ओझा समाज सेवी सभी की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.  

मुख्य अतिथि मंजूषा भगत द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा भारत को विकसित बनाने के लिए छोटे कस्बों गावों को विकसित बनाना जरूरी है. यह एक व्यापक दृष्टिकोण है जो केवल आर्थिक विकास पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर केंद्रित है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सशक्तिकरण के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों को भी शामिल किया गया है ताकि भारत एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरमिंदर सिंह जी करते हुए अपने उद्बोधन मे बताया कि भारत सरकार का एक दूरदर्शी लक्ष्य है, जिसका उद्देश्य 2047 तक, यानी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने पर, भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाना है, जिसमें आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और सुशासन के सभी पहलुओं में प्रगति हो, विशेषकर युवा, गरीब, महिला और किसान वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जहाँ भारत $30 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बने, गरीबी कम हो, शिक्षा और स्वास्थ्य बेहतर हों और स्थिरता रहे, जिसके लिए नागरिक भी माई गवर्नमेंट पोर्टल के ज़रिए अपने विचार साझा कर सकते हैं।

 इसी तारतम्य मे श्री सुदीप्तो कर ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, सामाजिक कल्याण और पर्यावरणीय स्थिरता। मुख्य स्तंभ के रूप में युवा, गरीब, महिलाएं और किसान आदि सभी मिलकर 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना।

 इस प्रकार एम सिद्दीकी ने जन शिक्षण संस्थान सरगुजा ने कौशल विकास शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान प्रशिक्षण पर चर्चा किया, साथ ही भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया है, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, और इस प्रक्रिया में देश के युवाओं को राष्ट्रीय लक्ष्यों और योजनाओं के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल करना है। कार्यक्रम में मंच मे उपस्थित अतिथियों को मोमेंटम देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को विकसित भारत विजन 2047 पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा रहा निर्माण…..

ग्राम पंचायत बड़े रबेली में विकास की गंगा, जलभराव की समस्या से गांव मुक्त करने नाली का किया जा...

More Articles Like This