प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम जांजगीर चांपा जिले में जोरो पर……

Must Read

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम जांजगीर चांपा जिले में जोरो पर……

जांजगीर चांपा। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्रियान्वयन किया जाता है, किसानों द्वारा फसल बीमा लोक सेवा केंद्र या समस्त बैंक बैंक के माध्यम से बीमा कराया गया होता है जिसकी पावती को किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार की एक योजना “मेरी पॉलिसी मेरी हाथ” का शुभारंग किया गया जिसके तहत पॉलिसी हर किसान तक पहुंचाना सम्बंधित एजेंसी की होती है। इसी कड़ी में जांजगीर चांपा जिला में भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम पूरे जिले में जोरो सोरों से जारी है, जिसमें बीमा कंपनी सहित संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा पॉलिसी गांव गांव घर घर लोगो तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

जांजगीर चांपा जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत द्वारा किया गया है तथा वर्तमान में हर ब्लाक स्तर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो में वितरण की कार्यवाही जारी है।

जिला बीमा प्रतिनिधि श्री कृष्णा प्रधान/ चरण प्रधान ने बताया कि वर्तमान में जिले में हर गांव में जाकर बीमा प्रतिनिधि और एजेंसी के नियुक्त प्रतिनिधियों के द्वारा बीमा की पॉलिसी वितरण कार्यक्रम जारी है, किसानों को बढ़ चढ़ कर इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदा होने पर उनसे सामना कर सके। इसके साथ ही श्री प्रधान ने फार्मित्र ऐप के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि सभी अपने अपने मोबाइल में इस ऐप के माध्यम से अपने अपने बीमा संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है तो वही मौसम सहित फसल नुकसान को लेकर शिकायत कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक सहित ग्राम के अनेक किसान उपस्थित रहते है, सभी किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” अभियान से किसानों में जागरूकता बढ़ेगी और उन्हें अपनी बीमा पॉलिसी से जुड़ी जानकारी समय पर प्राप्त होगी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This