लायंस क्लब खरसिया द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श 18 को

Must Read

लायंस क्लब खरसिया द्वारा निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श 18 को

खरसिया। अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ द्वारा लायंस क्लब खरसिया सिटी के सहयोग से निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन दिनांक 18 सितंबर गुरुवार को अग्रसेन भवन में किया जा रहा है, जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ.रश्मि गोयल, निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी।

डॉ.रश्मि ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों में निःसंतानता के लिये जागरूकता लाना है, जिससे कि लोग सही समय में इस समस्या का इलाज करा पाएं। वहीं इस शिविर का उद्देश्य समाज की सोच में बदलाव लाना भी है, क्योंकि अभी भी कई परिवार इस समस्या को एक अभिशाप मानते हैं और औरत को हो दोषी मानते हैं, जबकि सर्वे के मुताबिक़ पचास प्रतिशत से ज़्यादा मामले में बांझपन के लिये पुरुष जिम्मेदार होते हैं। इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते हैं तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है।

डॉ.रश्मि ने बताया कि हमारा यही प्रयास रहेगा कि खरसिया व आसपास के लोगन को इलाज के लिए महानगरों की और पलायन ना करना पड़े। लायन क्लब खरसिया के पदाधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार इस शिविर में निःशुल्क वीर्य जॉच एवम् निःशुल्क सलाह एवं अन्य सभी जाँच में विशेष रियायत दी जाएगी। असुविधा से बचने के लिए मो.न. 9329142515, 9329142502 में अग्रिम पंजीयन करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This