Sunday, September 20, 2026

राहुल गाँधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला फूका

Must Read

राहुल गाँधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला फूका

खरसिया।बिहार के दरभंगा में हुए कांग्रेस नेता राहूल गांधी की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्गीय माता जी पर किये गये अपशब्दों के प्रयोग के लेकर भारतीय जनता पार्टी खरसिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में पूरी ताकत से प्रतिकार करने की मूड से सड़क पर उतर कर कांग्रेसी नेता राहूल गांधी एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के पुतले का दहल स्थानीय स्टेशन चैक में किया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष डाॅ.हितेश गबेल, नपा उपाध्यक्ष बंटी सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे।
विदित हो कि विगत दिनों बिहार के दरभंगा में राहूल गांधी के सभा मंच से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता के बारे मंे अपशब्दों का प्रयोग किया गया था। जिसे लेकर देश के चहुंओर विरोध हो रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 सिंतबर 2025 को भाजपा के मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राहूल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय से राहूल गांधी एवं तेजस्वी यादव के पुतला हाथ में लेकर नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद, राहूल गांधी मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद के नारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए स्थानीय लखीराम चैक में पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डाॅ.हितेश गबेल, नपा उपाध्यक्ष बंटी सोनी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, जनपद सदस्य चितावर सिंह सिदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीष अग्रवाल, मंडल महामंत्री मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, महका मंडल महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू, ओमप्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष शिव चरण महिष, पार्षद राधे राठौर, अरूण चैधरी, साहिल शर्मा, देवप्रसाद चैहान, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी गबेल, विनोद अग्रवाल, विजय शर्मा, गबेल मिडिया प्रभारी संतोष यादव, शिवचरण महिष, लक्ष्मी पटेल, रविद्र गबेल, कमलेश नायडू, पितांबर दास महंत, राकेष धृतलहरे, संतोष राठौर, भूपेन्द्र वर्मा, नवीन अग्रवाल, गुलाब गबेल, योेगेन्द्र पाण्डेय, राहूल अग्रवाल, लक्ष्मी महिला कार्यकर्ताओं में मुन्नी यादव, सरिता सहिस, रजनी सिदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल रहे।

फोटो सहित समाचार प्रकाशित करें।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This