संचालनालय कृषि के अधिकारियों द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अनियमितता पर फर्म सील 

Must Read

संचालनालय कृषि के अधिकारियों द्वारा उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण अनियमितता पर फर्म सील

जांजगीर-चांपा।  यूरिया उर्वरक की अधिक दर पर बिक्री एवं अनियमितताओं की आशंका के चलते संचालनालय कृषि के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई राहुल देव (आई.एस.एस), संचालक कृषि, रायपुर के निर्देशन पर की गई निरीक्षण दल में चिरंजीवी सरकार, उप संचालक कृषि संचालनालय रायपुर, रितेश मोटघरे सहायक संचालक कृषि रायपुर, एम.के. चौहान संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर एवं ललित मोहन भगत उप संचालक कृषि जांजगीर शामिल थे।चांपा में मालीराम ट्रेडिंग कंपनी के पास यूरिया स्टॉक नदारद मिला, जबकि 125 बोरी 20:20:0:13 उर्वरक पॉस मशीन में दर्ज नहीं पाया गया। वहीं 92 बकेट कोहीनूर ब्रांड जैव उर्वरक का बिल भी प्रस्तुत नहीं किया जा सका। साथ ही कीटनाशक दवाओं का प्रिंसिपल सर्टिफिकेट लाइसेंस में दर्ज नहीं होने पर फर्म को सीलबंद कर दिया गया।दिशा सेल्स, चांपा में यूरिया का भंडारण नहीं पाया गया, अन्य उर्वरकों का स्टॉक नियम अनुसार मिला।डबल लॉक विपणन संघ, चांपा में उर्वरकों का वितरण नियमानुसार पाया गया।इसके अलावा विकासखंड अकलतरा, पामगढ़ और बम्हनीडीह के कई प्रतिष्ठानों—जैसे आर.के. ट्रेडर्स अकलतरा, ओशो कृषक मित्र तरौद, शंकरलाल साहू डोगाकहरौद, साहू खाद भंडार चंडीपारा, महामाया ट्रेडर्स बम्हनीडीह, अनुपम कृषि केन्द्र आदि—का निरीक्षण किया गया, जहां किसी के पास यूरिया का भंडारण नहीं पाया गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह निरीक्षण अभियान सितम्बर माह तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन सतनाम के संदेश से गूंजेगा...

More Articles Like This