‘मर जाहुँ तोर मया म’ का दूसरा गाना ‘प्रेम दीवानी’ हुआ रिलीज, लक्षित झांझी और आरवी सिन्हा का दिखा रोमांटिक अंदाज।

Must Read

‘मर जाहुँ तोर मया म’ का दूसरा गाना ‘प्रेम दीवानी’ हुआ रिलीज, लक्षित झांझी और आरवी सिन्हा का दिखा रोमांटिक अंदाज।

रायपुर। छॉलीवुड :- अखिलेश कोमल कृत BTS फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मर जाहुँ तोर मया म’ हर गुजरते दिन के साथ और भी ज्यादा आशाजनक होती जा रही है। कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुए अपने पहले गाने ‘कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे’ का आकर्षक धुन ने ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था, और लक्षित के साथ आरवी की नई जोड़ी ने अपने पहले ट्रैक ‘कनिहा ले बेनी झूलाये कैसे’ से अपनी चमक साबित कर दी है, अब निर्माताओं ने अपना दुसरा गाना ‘प्रेम दीवानी’ रिलीज कर दिया है, दर्शकों को ‘प्रेम दीवानी’ गाने ने सभी को चौंका दिया है जिसमे दर्शकों को उनकी केमिस्ट्री की झलक दिखाई दे रही है। लक्षित और आरवी दोनों ही गाने में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. इस जोड़ी को ‘प्रेम दीवानी’ उनकी ऑन-स्क्रीन साझेदारी में एक और मजबूत परत जोड़ता है. ‘मर जाहुँ तोर मया म’ के लिए प्रत्याशा बढ़ती जा रही है, ‘प्रेम दीवानी’ गाने को अनुराग शर्मा और चम्पा निषाद के मधुर गायकी के जरिए, आरवी सिन्हा के डान्स,अदाकारी व्यक्तित्व और प्रभुत्व को पूरी तरह से दर्शाता है। सुन्दर दृश्य से सजा है यह गाना जो की प्रेम दीवानी के काबिले तारीफ बनाता हैं। लक्षित झांझी की स्क्रीन पर मौजूदगी और आरवी सिन्हा का मजबूत, आत्मविश्वासी अंदाज गाने की मनमोहक अदाकारी से पूरी तरह मेल खाता है। प्रशंसको के साथ यह उम्मीद बढ़ रही है कि दोनों प्रमुख नायक नायिका के लिए यह एक गेम-चेंजिंग फिल्म हो सकती है। ‘मर जाहुँ तोर मया म’ फिल्म की 31 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This