प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत “पीएम किसान दिवस” का आयोजन, कृषि सभापति राजकुमार साहू रहे उपस्थित

Must Read

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत “पीएम किसान दिवस” का आयोजन, कृषि सभापति राजकुमार साहू रहे उपस्थित

 

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत “पीएम किसान दिवस” का आयोजन आज कृषि विज्ञान केंद्र, जांजगीर-चर्वे में किया गया। इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री राजकुमार साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ₹20,500 करोड़ की किस्त राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इसका सीधा प्रसारण उपस्थित कृषकों को दिखाया गया।

इस आयोजन में श्री संदीप तिवारी (कृषक चेतना मंच सदस्य), श्री ललित मोहन भगत (उपसंचालक कृषि), श्री मनीष सिंह (वैज्ञानिक), श्री मनीष कुमार मरकाम (अनुविभागीय अधिकारी कृषि, जांजगीर), श्री अलेक्जेंडर कुजूर (सहायक संचालक कृषि), श्री पोखराज पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन सहायक संचालक कृषि श्रीमती नीलम आजाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 200 कृषक उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This