राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब

Must Read

राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब

खरसिया। नगर के होनहार छ़ात्र राघव अग्रवाल ने अबेकस विजुअल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है तथा अपने माता पिता को गौरान्वित किया है।
गौरतलब है कि रायगढ़ के अग्रोहा धाम में विगत 29 जून को राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, बिल्हा, सरसींवा, रायगढ़, खरसिया के बच्चों ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में अबेकस विजुअल में खरसिया जिंदल स्कूल के कक्षा 6 वी के छ़ात्र राघव अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रारंभ से ही मेधावी छ़ात्र रहे मास्टर राघव अग्रवाल खरसिया के विद्युत ठेकेदार विकास अग्रवाल तथा नीतू अग्रवाल के पुत्र हैं। परिजनों, गुरूजनों एवं मित्रों ने मास्टर राघव की सफलता पर उन्हे बधाई देते हुये उनके उज्जव भविष्य की कामना की है। राघव अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा शिक्षक रामकुमार होटा को दिया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन सतनाम के संदेश से गूंजेगा...

More Articles Like This