विकसित भारत संकल्प यात्रा : 18 दिसम्बर को जिले के प्राथमिक शाला रायपुरा, प्राथमिक शाला भवन सिरली, प्राथमिक शाला भवन गोरखापाली और प्राथमिक शाला भवन डिक्सी में किया जाएगा शिविर का आयोजन

Must Read

सक्ती।विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 18 दिसम्बर को प्राथमिक शाला रायपुरा, प्राथमिक शाला भवन सिरली, प्राथमिक शाला भवन गोरखापाली और प्राथमिक शाला भवन डिक्सी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्राथमिक शाला रायपुरा में सुबह 9 बजे से एवं प्राथमिक शाला भवन सिरली में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्राथमिक शाला भवन गोरखापाली में सुबह 10 बजे से एवं प्राथमिक शाला भवन डिक्सी में दोपहर 02 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाॅ पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने अधिकतम लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए जमीनी स्तर पर मुनादी कराते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत शिविर आयोजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिले में सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This