*जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज, पड़ोसी से मारपीट करने का आरोप…..*

Must Read

*जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज, पड़ोसी से मारपीट करने का आरोप…..*

जांजगीर-चांपा। जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालेश्वर साहू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। विधायक के खिलाफ चांपा थाना में अश्लील गाली-गलौज, घर में घुसकर मारपीट और मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट करने जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।शिकायतकर्ता चंद्रशेखर राठौर ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उनके और विधायक साहू के बीच एसी की गर्म हवा हटाने को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। आरोप है कि विधायक ने रौब दिखाते हुए घर में घुसकर 8 से 10 थप्पड़ मारे और घटना का वीडियो डिलीट कर दिया।गौरतलब है कि विधायक साहू के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं, जिससे उनका नाम लगातार विवादों में बना रहा है।इस बीच, बालेश्वर साहू ने भी अपनी ओर से एक आवेदन थाना में जमा किया है, जिससे मामला अब दो पक्षों में बंट गया है।फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है, और मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This