Friday, June 6, 2025

गंगरेल में डूबा..? दिल्ली में निकला….

Must Read

धमतरी डेस्क ….

25 मई को गंगरेल बांध से लापता हुए कवर्धा के हेमंत चंद्रवंशी नामक युवक के बारे में अंतत: पुलिस को सुराग मिल गया। आर्थिक तंगी और घरेलू वजह से गायब होने का उसने ड्रामा किया था। पुलिस को पहले से ही शक था कि युवक पानी के भीतर नहीं गया होगा बल्कि कहीं भाग गया है।ज्ञात हो कि कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी (30 वर्ष) 24 मई को अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल बांध रिसॉर्ट में रूका। 25 मई को सुबह टहलते हुए अपने कर्मचारी के साथ अंगारमोती मंदिर के पीछे गंगरेल बांध में नहाने पहुंचे। हेमंत ने अपने कर्मचारी को ब्रश खरीदकर लाने के लिए दुकान भेज दिया। जैसे ही कर्मचारी वापस लौटा तो वहां से हेमंत चंद्रवंशी गायब था।

उन्होंने सभी तरफ ढूंढने के बाद रूद्री पुलिस के पास जाकर जानकारी दी कि हेमंत चंद्रवंशी नहाने के दौरान मोबाईल, कपड़ा और चप्पल बाहर छोड़ दिया है। उन्होंने पानी में डूबने की आशंका जताई। तब पुलिस ने कर्मचारी के दिये गये बयान के आधार पर गोताखोरों को बुलाया और कई घंटे तक अंडर वाटर कैमरे से खोजबीन करायी। हेमंत चंद्रवंशी का कहीं कोई पता नहीं चला। उनके परिजन भी कवर्धा से गंगरेल पहुंच गये। लेकिन पुलिस को हेमंत चंद्रवंशी के गायब होने पर शक था। इसलिए मोबाईल के बारे में पता किया गया। हेमंत के गायब होने की खबर दो दिनों तक नहीं मिली। तब पुलिस ने टेक्निकल तरीके से खोजबीन की।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि कवर्धा से आये युवक सुबह से नहाने के साथ मंदिर पूजा के लिए जाना ही शक के दायरे में था। पुलिस ने उनके दूसरे मोबाईल नंबर का पता किया जिसके माध्यम से ढूंढ निकाला कि लापता युवक कहां है और गायब होने के बाद अपने परिजन से कब बात की। पुलिस ने उनके परिजन से संपर्क कर वीडियो कॉल के माध्यम से पता लगा लिया है। वह गंगरेल से गायब होकर दिल्ली तक पहुंच गया।जल्द ही उसका बयान लिया जाएगा।

Latest News

HRC नंबर प्लेट बनवाने विकासखंड स्तरीय शिविर लगाने पत्रकार संघ सक्ती ने दिया ज्ञापन…

HRC नंबर प्लेट बनवाने विकासखंड स्तरीय शिविर लगाने पत्रकार संघ सक्ती ने दिया ज्ञापन... सक्ती। शासन के निर्देशानुसार 2019 के...

More Articles Like This