Tuesday, September 29, 2026

खूबलाल ध्रुव ने धमतरी PWD रेस्ट हाउस में की प्रेसवार्ता…पढ़िए क्या कहा ….

Must Read

धमतरी डेस्क ….

धमतरी में खूबलाल ध्रुव प्रदेश मंत्री भाजपा अजजा मोर्चा छग पूर्व सदस्य जिपं धमतरी ने PWD रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की युक्तियुक्तकरण व धमतरी के विकास के लिए 213 करोड़ रुपये की स्वीकृति और सरकार की कुशल नक्सल नीति के संबंध में जानकारी दी. खूबलाल ध्रुव ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से राज्य के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा. सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि शिक्षकों की भर्ती और प्रशिक्षण दिया. नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयनः सरकार ने नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया है.

 

जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। सरकार ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया है. जैसे कि कक्षाओं का निर्माण और पुस्तकालयों की स्थापना, सरकार ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं. जैसे कि कंप्यूटर शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण, सरकार ने शिक्षकों की जवाबदेही तय की है. जिससे वे अपने काम के प्रति अधिक जिम्मेदार होंगे। खूबलाल ध्रुव ने कहा धमतरी के विकास के लिए 213 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली यह राशि धमतरी के इतिहास में सबसे बड़ा विकास कार्य होगा। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करती है और गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का काम करती है। नक्सलवाद के मुद्दे पर हमारी सरकार की स्पष्ट नीति है और आदिवासियों को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए काम किया जा रहा है।

आदिवासी अगर किसी के गुमराह पर नक्सलवाद की ओर बढ़ता है, तो वह आदिवासी नहीं रह जाता, वह नक्सली बन जाता है। हमारी सरकार ऐसे व्यक्तियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए सहयोग कर रही है। हमारी सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता के हित में कार्य कर रही है. धमतरी के विकास के लिए 213 करोड़ रुपये की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया.

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का कराया इंतज़ाम

आरंग में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की संवेदनशीलता: कार्यक्रम में हुई देरी तो छात्राओं को सुरक्षित घर पहुंचाने का...

More Articles Like This