Sunday, September 20, 2026

सीएम,स्वास्थ्य मंत्री और विधायक के कार्यक्रम और सन्गठन के अनदेखी नाराज हुए मंडल अध्यक्ष

Must Read

रायपुर (दुर्गा प्रसाद बंजारे )ज्ञात हो की कल धरसींवा में एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल का उदघाटन हुवा जिसमे अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पक्ष विपक्ष के बड़े बड़े पाधिकारी अतिथि सूची में थे जिस कार्यक्रम में आस पास के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन देर से सही मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री विधायक निगम मंडल के नेता सहित विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने शिरकत किया ।

वही इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपनी नाराजगी व्यक्त किया दरअसल उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन कर रहे निजी हॉस्पिटल के पूंजीवादी और प्रभाव से नाराज थे वे कुछ आवेदन और निवेदन अपने साथ रखे थे सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से बात करने की कोशिश किया पर उन्होंने संगठन के लोगो से मिलना बात करना जायज समझा न उन्हें महत्व दिया , मंडल अध्यक्ष राकेश यादव का कहना है कि स्थानीय विधायक विधानसभा में जो अवैध प्लाटिंग जा आवाज बुलंद किये ये हॉस्पिटल उसी खसरा नम्बर पर अवैध प्लाटिंग में बने हॉस्पिटल का उद्घाटन है और जो सवाल किया गया वो मेरे द्वारा किये गए शिकायत पर विधायक ने किया था जो कांग्रेस शासन काल मे मैन किया था, और यह जमीन जो कांग्रेस के नेत्री किरण मई नायक और उनके परिवार जनों द्वारा अवैध प्लाटिंग किया गया था जिसमे किसानों की शासकीय जमीन और टॉर नाली भी किया गया थाजिसमे शासन प्रशासन के नियमों का धज्जियां बिखेर कर रख दिया साथ ही वह चाहते थे कि लगे हाथों सीएम और स्वास्थ्य मंत्री इस प्राइवेट हॉस्पिटल के बाउंड्री से लगे हुए शासकीय हॉस्पिटल का भी जायजा ले जहाँ छ महीनों से एक्सरे मशीन बंद है एम्बुलेंस वेंटिलेटर में है डॉ और स्टाफ की कमी है गर्भवती महिला परिवेट सोनोग्राफी कमीशन खोरी के लिए मजबूर है जो पूरे प्रदेश के सबसे बड़े एक्सीडेंट रेड जोन का नजदीकी उपचार केंद्र है जहाँ एक वेंटिलेटर नही रिफर केंद्र के नाम से सरकारी हॉस्पिटल प्रसिद्ध हैं,मितानिनों के लिए सुविधा नही डॉ नर्स अन्य स्टाफ लोगो का कोई सुविधा नही संख्या नही योग्य डॉक्टर होते हुए भी कर्मचारियों की कमी और सुविधाओं की कमी के के कारण औपचारिक मात्र का हॉस्पिटल रह गया है इन्ही सब बातों और समस्याओं को लेके उनसे चर्चा का मन बना के वह शाम 6 बजे से 10 बजे तक खड़े रहे पर जब ये सब आये और पूंजीवाद को समय देकर चले गए तो कार्यकर्ताओ और पाधिकारी सहित मण्डल अध्यक्ष निराश हो गए, उन्होंने कहा ये भाजपा और उनके नैतिक विचारो के विरुद्ध व्यवहार हुवा है उन्होंने संगठन पर भी सवाल करते बोले चुनाव खत्म होते ही सभी दल पार्टी के विस्तारक प्रचारक और पुराने कार्यकर्ता प्रभावशाली कार्यकर्ता गरीब मजदूर और समाज प्रमुख जनजाति के घर घर जाके खाना खाने वाले फ़ोटो बाजी करने वाले नेता कहा है अब क्यों नही पूछ परख हो रही जब आज सत्ता में आ गए वापस जिन लोगों से मेहनत करवाये उनके बदौलत तो अब उन्ही पूछ परख क्यों नही, इतना सब बोलने के बाद भी सगठन के मंडल अध्यक्ष होने के बाद भी मुखर और समाज सेवक के रूप में जाने जाने वाले राकेश यादव में कहा अगर सत्ता सगठन अपने आदर्श और उद्देश्य से भर्मित होंगे तो आम कार्यकर्ता का दायित्व बन जाता है उनके कमियों को सामने रखना क्योंकि उपलब्धियो का प्रचार प्रसार भी उन्ही के जिम्मे दिया जाता है तो कमियों और शिकायत करने में उन्हें कोई भय नही।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This