Wednesday, June 24, 2026
spot_img

मौनी अमावस्या पर शानि जन्म महोत्सव का आयोजन

Must Read

मौनी अमावस्या पर शानि जन्म महोत्सव का आयोजन

खरसिया. मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शनिधाम, कुर्रभांठा में शनिदेव जन्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 29 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन कलश यात्रा से होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके बाद 30 जनवरी को विशेष जप का आयोजन किया जाएगा। 31 जनवरी को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ इस आयोजन का समापन होगा। इस दौरान शनिग्रह, नवग्रह, मनोकामना अखंड ज्योति और तेलाभिषेक जैसे कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इस आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में सम्मिलित होने की उम्मीद है। आयोजन से जुड़े पंडित बबलु शर्मा और राजू शर्मा ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Latest News

गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब, आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति//समाचार गुरु घासीदास बाबा जी के अपमान पर सख्त हुए गुरु खुशवंत साहेब, आरोपी हर्ष चंद्राकर गिरफ्तार गुरु घासीदास बाबा...

More Articles Like This