बालिका छात्रावास घरघोड़ा में संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता

Must Read

*बालिका छात्रावास घरघोड़ा में संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता*

खरसिया| प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ, माननीय जितेन्द्र कुमार जैन तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा श्रीमान अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में एवं न्यायाधीश महोदया श्रीमती चंद्रकला देवी साहू के मुख्य आतिथ्य में 26 नवंबर राष्ट्रीय संविधान दिवस पर प्री एवं पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालिका छात्रावास घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायाधीश महोदया श्रीमती चंद्रकला देवी साहू द्वारा सर्वप्रथम छात्राओं को संविधान दिवस के महत्व पर जानकारी देते हुए यह बताई गई कि भारत सरकार द्वारा पहली बार 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया तथा 26 नवम्बर 2015 से प्रति वर्ष सम्पूर्ण भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। न्यायाधीश श्रीमती साहू अपने उदबोधन में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट एवं जनोपयोगी विभिन्न कानूनी विषयों पर जानकारी दी गई। संविधान में दिये गये मौलिक अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुये मूल कर्तव्य एवं नीति निर्देशक तत्वों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई, सभा में उपस्थित छात्राओं से संविधान दिवस के महत्ता के संबंध में चर्चा की गई और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर चर्चा में भाग लिया और संविधान के संबंध में अपने प्रश्न एवं जानकारी साझा की।
इस कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती कौशल्या भगत, छात्रावास स्टाफ एवं समस्त छात्राए, थाना घरघोड़ा आरक्षकगण, न्यायालयीन स्टाफ, एवं पी.एल.वी. उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This