Sunday, August 30, 2026

विकासखंड स्तरीय निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता मे निबंध में प्रथम स्थान कुमारी ममता एवं रंगोली मे प्रथम स्थान पीयूष पटेल को मिला

Must Read

जनजातीय गौरव दिवस पर निबंध और रंगोली प्रतियोगिता विकासखंड स्तरीय सम्पन्न

विकासखंड स्तरीय निबंध एवं रंगोली प्रतियोगिता मे निबंध में प्रथम स्थान कुमारी ममता एवं रंगोली मे प्रथम स्थान पीयूष पटेल को मिला

खरसिया दिनांक 16-11-24.धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के अवसर पर आज दिनांक 16-11-24 को विकासखंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस/माह कार्यक्रम पी ऍम श्री सजेस खरसिया मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसमे खरसिया विकासखंड के हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रतिभागी छात्र /छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता मे उत्साह के साथ भाग लिया. प्रतिभागियों द्वारा जनजाति समाज के महान विभूतियों के बारे मे निबंध लिखा गया तथा काला, संस्कृति, रीतिरिवाज को अपनी लेखनी मे उद्धरित किया गया।जनजातीय समाज के देश के प्रति उल्लेखनीय योगदान को निबंध के रूप मे कलम बद्ध किया गया।वहीँ रंगोली प्रतियोगिता मे उत्साही छात्र, छात्राओं द्वारा जनजाति समाज के गौरव, महापुरुषों को रंगोली के द्वारा चित्रण किया गया, जिनमे अंग्रेजो के विरुद्ध लड़ने वाले वीर बिरसा मुंडा, गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह, सहित जनजातीय संस्कृति, विरासत, टोटम, चिन्ह आदि को सुन्दर आकृति दी गयी।निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम कु. ममता सारथी शा उ मा वि बरभौना, द्वितीय स्थान कु दिव्या नायक पी ऍम श्री सेजेस खरसिया और तृतीय स्थान कु ओम कुमारी पटैल सेजेस चपले, रहे।वही रंगोली प्रतियोगिता मे प्रथम पियूष पटेल श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल खरसिया, द्वितीय कु वैशाली सिदार शा उ मा वि तिउर, तृतीय कु वेदिका निषाद शा उ मा वि बरभौना। रहे।जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम मे विकासखंड शिक्षाधिकारी शैलेश कुमार देवांगन, एल एन पटेल प्राचार्य सेजेस मदनपुर, गुलाब सिंह कँवर mdm नोडल, रामनिवास नागवंशी प्राचार्य पीएमश्री सेजेस खरसिया, मुनीष राठिया शिक्षक, मनोज कुमार गबेल व्याख्याता, रुपसिंह राठिया cac, मुरलीधर सिदार व्याख्याता, जगमोहन सिंह राठौर व्याख्याता, संतोषी पटेल शिक्षिका, द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गयी। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कार दिया गया स्वल्पाहार की व्यवस्था की गयी. सभी ने प्रतिभागियों का उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शहर की मूलभूत सुविधाएं छोड़कर सांस्कृतिक आयोजनों में व्यस्त नगर निगम—जनता परेशान–दीपक सोनकर

धमतरी डेस्क ...... .....नगर निगम धमतरी का पहला दायित्व शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन आज...

More Articles Like This