जोबी पुलिस ने युवती से छेड़खानी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

Must Read

● *जोबी पुलिस ने युवती से छेड़खानी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*खरसिया* । जोबी पुलिस चौकी ने युवती से छेड़खानी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। युवती ने अपने परिजनों के साथ 1 नवंबर, 2024 को पुलिस चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ गांव के पास स्थित पहाड़ पर पिकनिक मनाने गई थी। इस दौरान पास में कुछ युवक भी पिकनिक मना रहे थे।

युवती के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे प्रदीप राठिया नामक युवक सब्जी मांगने के बहाने उनके पास आया। उसके इनकार करने पर वह वहां से चला गया। इसके बाद प्रदीप अपने दो दोस्तों, कमलेश राठिया और महेंद्र राठिया, के साथ वापस आया और युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी की।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने अप.क्र. 661/2024 के तहत आरोपियों के खिलाफ धारा 76(1), (ii), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर और उनके हमराह स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों, कमलेश राठिया (26 वर्ष), प्रदीप कुमार राठिया (28 वर्ष), और महेंद्र राठिया (25 वर्ष), को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। अपराध के सबूत मिलने के बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई से स्थानीय समुदाय ने संतोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This