अंजोरीपाली में बाजे- गाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा*_

Must Read

_*अंजोरीपाली में बाजे- गाजे के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा*_

🔴अंजोरीपाली – _ग्राम अंजोरी पाली में नवरात्र के इस पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भव्य कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।_
_मां के जयकारों के साथ नई किरण ग्राम कल्याण एवं सेवा समिति की अगुवाई में ग्राम के धर्मदेव चौक से तालाब बड़खामुडा से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पंडाल पर पहुंची । यात्रा का संयोजन नई किरण नवदुर्गा उत्सव समिति के आयोजन को लेकर ग्राम पंचायत अंजोरीपाली भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया ।_
_नवरात्र के इस पावन पर्व के आयोजन से क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का माहौल है।_
_ग्राम अंजोरीपाली में गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया उक्त कलश यात्रा में 108 कन्या एवं महिलाओं ने माथे पर मिट्टी का कलश लेकर शामिल हुई। सर्व प्रथम पंडित राजेश पाण्डेय महाराज ने अंजोरीपाली गांव के प्रसिद्ध तालाब के घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। सभी कन्या व महिलाओं के कलश पर जल संग्रह करतेे हुए अपने अपने माथे पर कलश लेकर घाट से जय जय कारा लगाते हुए मां जगत जननी की जयकारे आदि के गुन गान के साथ पूरा गांव भ्रमण करते हुए मां अंबे के दरबार के स्थल तक पहुंचा।_
_इस नवरात्र पर्व को लेकर आयोजन होने से अंजोरीपाली सहित आसपास के गांव में भक्ति एवं काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है।_

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ग्राम पंचायत किरकार में कराया जा रहा है अहाता निर्माण के नाम पर गुणवत्ताविहीन कार्य

सक्ती। डबल इंजन की सरकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सरकार ग्राम पंचायतों के विकास के...

More Articles Like This