मालखरौदा पुलिस द्वारा 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……..

Must Read

मालखरौदा पुलिस द्वारा 15 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार……..

सक्ती/मालखरौदा। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा पुलिस द्वारा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी के कुशल नेतृत्व में इन दिनों अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही हैं इसी कड़ी में एक आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि आज दिनांक 23.03.24 को दौरान पेट्रोलिंग के सूचना मिला कि ग्राम नवापारा निवासी रामसाय कुर्रे, भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है और ग्राहक का इंतजार कर रहा है, मूखबीर सूचना पर प्रधान आरक्षक अयूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रामसाय कुर्रे से प्लास्टिक के तीन जेरिकेन में पांच – पांच लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब गवाहों के समक्ष जप्त किए । आरोपी के खिलाफ थाना मालखरौदा में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर सक्ती जेल दाखिल किया गया है । उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक अयूब खान, आरक्षक सहदेव यादव, रोहित सिदार और महिला आरक्षक गीतांजलि चंद्रा का योगदान रहा ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This