Monday, August 31, 2026

खरसिया नगर मंडल 105 एवं चपले मंडल में 200 लोगों से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा में किया प्रवेश*

Must Read

*खरसिया नगर मंडल 105 एवं चपले मंडल में 200 लोगों से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा में किया प्रवेश*

खरसिया/ छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय का आगमन खरसिया विधानसभा क्षेत्र के खरसिया नगर मंडल के तुरी भाटा एवं चपले मंडल के चपले में हुआ। साथ में उनकी विशेष सहयोगी श्रीमती भी साथ में रही।
इस खास अवसर पर खरसिया के कांग्रेस नेता 105 एवं चपले में 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्व के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी व माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी व सीएम विष्णु देव साय के जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया।
इस अवसर पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने संतोष राठौर
इत्यादि को गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया।
इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने सीएम साहब के द्वारा सभी वादों को पूरा करते हुए नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की बात कही। अबकी बार 400 पार का नारा देते हुऐ रायगढ़ लोकसभा के भाजपा के लोकप्रिय प्रत्यासी राधे श्याम राठिया के लिए अपना बहुमूल्य वोट मांगा और तीसरी बार पुनः माननीय नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाने की अपील की।
इस अवसर पर
महेश साहू, कमल गर्ग, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पालू राठौर,, सतीश अग्रवाल, कैलाश जायसवाल, पुरुषोत्तम पटेल, विजय शर्मा,राधे राठौर, छेदू राठिया,खेम साहू, टिकेश डनसेना, उमाशंकर शर्मा,जयप्रकाश डनसेना, मनीष रावलानी, छोटे लाल पटेल, दिनेश नायडू, रामाधार गबेल,दिनेश पटेल, नूतन पटेल, संजय शर्मा, भूपेन्द्र वर्मा,परखीत डनसेना, अर्जुन डनसेना, श्याम सुंदर पटेल, हरिनारायण पटेल,किशन डनसेना, हरिओम,अमित साहू, विनोद अग्रवाल, मोहन मित्तल,,चितावर सिदार, लखेश्वर चौहान, वकील राजेन्द्र डनसेना,सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता,पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शहर की मूलभूत सुविधाएं छोड़कर सांस्कृतिक आयोजनों में व्यस्त नगर निगम—जनता परेशान–दीपक सोनकर

धमतरी डेस्क ...... .....नगर निगम धमतरी का पहला दायित्व शहर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन आज...

More Articles Like This