Must Read

*प्रगति पर है परशुराम भवन का कार्य*

*जिले के प्रथम भवन को लेकर विप्र समाज में है उत्साह*

खरसिया नगर में ब्राह्मण समाज की अच्छी खासी जनसंख्या है परंतु समाज अपने स्वयं के एक अदद भवन के लिए विगत कई वर्षों से तरस रहा था इस कमी को देखते हुए खरसिया नगर के युवाओं ने अपने बड़ों के आशीर्वाद से भगवान परशुराम भवन की नींव रखी, वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात खरसिया नगर में आज की तमाम आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक पद्धति से सर्व सुविधा युक्त भगवान श्री परशुराम भवन तीव्र गति से निर्माणाधीन है निर्माण कार्य तीव्र प्रगति के साथ हो रहा है एवं आज प्रथम मंजिल के ढलाई का कार्य संपूर्ण हुआ है, रायगढ़ जिले में निर्मित यह प्रथम परशुराम भवन है श्री परशुराम भवन के निर्माण को लेकर खरसिया नगर के प्रबुद्ध जनों में खासा उत्साह नजर आ रहा है और इसमें तन मन धन से
भवन के निर्माण कार्य के लिए समाज के सभी वर्ग अपनी क्षमता अनुसार अपना सहयोग अर्पित कर रहे हैं। परशुराम भवन के निर्माण संपूर्ण होने के साथ ही खरसिया नगर के ब्राह्मण समाज एवं अन्य समाज को विवाह आदि कार्यों के लिए एक सर्व सुविधा युक्त आधुनिक भवन का लाभ मिलेगा निर्माण कार्य में परशुराम धर्मादा ट्रस्ट के ट्रस्टी जगन्नाथ शर्मा, विष्णु शर्मा, रणधीर शर्मा, विनोद शर्मा, हेतराम शर्मा, अतुल शर्मा, छेदी शर्मा, दिनेश शर्मा, जोर शोर से लगे हुए हैं ताकि भवन का निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र संपूर्ण हो सके।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This