Must Read

गंज बाजार में श्रीमद् भागवत में उमड़ रही है भक्तों की भीड़

  • खरसिया धर्मानगर खरसिया में समय-समय पर अनेक सांस्कृतिक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होते रहते हैं इसी कड़ी में गंज बाजार महिला मंडल एवं सुंदरकांड समिति द्वारा विशाल भागवत कथा का आयोजन नव वर्ष के पावन पर्व पर 3 जनवरी से 9 जनवरी तक किया जा रहा है मथुरा से पधारे आचार्य कृष्ण भारद्वाज जी के मुखारविंद से कथा का रसपान किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन भक्तों की भीड़ महिला मंडल की आयोजन को भक्ति मैं बना दिया है कथा के पूर्व 3 जनवरी को स्थानीय पुराने श्याम मंदिर स्टेशन चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिला मंडल एवं नगर की सैकड़ो महिलाओं ने कलश उठाकर ढोल ताशे और भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करते हुए भागवत कथा का नगर निमंत्रण देते हुए कथा पंडाल पर पहुंचकर कलश यात्रा पूर्ण हुई तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक भागवत कथा का आनंद खरसिया शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के आए भक्तजनों द्वारा लिया जा रहा है आचार्य श्री कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा अपनी मधुर वाणी से उपस्थित भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया है कथा के दौरान बीच-बीच में आकर्षक झांकियां लोगों का मनमोह ले रही है कथा के दौरान भजनों के माध्यम से उपस्थित भक्तजन झूमने लगते हैं कुल मिलाकर महिला मंडल का यह आयोजन खरसिया शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया है महिला मंडल एवं सुंदरकांड समिति ने सभी से भागवत कथा में पहुंचकर पुण्य के भागी बननेकी अपील की है
विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...
Previous article
Next article

More Articles Like This