Saturday, April 19, 2025
spot_img
Must Read

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पनिका समाज के प्रदेश महासचिव पीतांबर दास ने की मुलाक़ात

रायगढ़ । प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आयी भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया हैं।
एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की कैबिनेट ने भी प्रदेश की अधोसरंचना में बेहतर सुधार, विकास के लिए काम करना शुरू कर दिया हैं।
इसी परिप्रेक्ष्य में राजधानी रायपुर में स्थित राज्य अतिथि गृह “पहुना” में पनिका समाज की संगठन प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश महासचिव एवं रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी पीताम्बर दास महंत ने राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भाजपा का गमछा पहनाकर पूर्ण बहुमत में सरकार बनने की शुभकामनाएं बधाई प्रेषित किया और अपने पनिका समाज के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक विकास के लिए राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से चर्चा किया कि प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार मानिकपुरी एवं राष्ट्रीय पनिका विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक लोकनाथ महंत के अगुवाई में पनिका समाज के सामाजिक गतिविधियों के चर्चा करने हेतु मिलने का समय मांगा। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री साय जी ने शीघ्र चर्चा करने हेतु बुलाएंगे कहा।
ज्ञात हैं पूरे प्रदेश में पनिका समाज की लगभग 25 लाख की जनसंख्या हैं किंतु समाज का वास्तविक उत्थान आज पर्यंत तक नहीं हुआ हैं।
पूर्व में तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से पनिका समाज की एसटी वर्ग के पुनः बहाली हेतु चर्चा कर ज्ञापन दिया गया था।
कल भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके प्रतिनिधि से एसटी वर्ग के बहाली के चर्चा किया।
इस मुलाकात को साझा करने पर पनिका समाज के संगठन छग प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज एवं राष्ट्रीय पनिका विकास परिषद ने सामाजिक परिवर्तन के लिए एक कदम आगे बढ़ने जैसा कहा और जल्द पनिका समाज का डेलीगेट्स शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री सहित कैबिनेट मंत्री से भेंट कर सार्थक हल आज की स्थिति के लिए निकालेंगे कहा।
इस दौरान प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश महासचिव पीताम्बर दास महंत के साथ यादव समाज के पदाधिकारी दीपक यादव तथा कुम्हार समाज के पदाधिकारी बुद्धसेन प्रजापति उपस्थित रहें।

Latest News

गुमशुदा

गुमशुदा नाम - आशा शतरंज(गर्भवती) 30 वर्ष एवं बच्चा अनिरूद्ध 05 वर्ष पता - ग्राम बड़े रबेली,थाना मालखरौदा,जिला सक्ती...

More Articles Like This