*नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर* *6 महीने पहले बनी CC रोड 15 दिन भी नहीं टिकी, उखड़ रहे परखच्चे – मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती*

Must Read

 

*नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर* *6 महीने पहले बनी CC रोड 15 दिन भी नहीं टिकी, उखड़ रहे परखच्चे – मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती*

*जांजगीर-चांपा।* जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। यहां 6 महीना पूर्व बनी सीसी रोड 15 दिन भी नहीं चल पाई और अब जगह-जगह से उखड़ कर परखच्चे उड़ रहे हैं।

आरोप है कि *ठेकेदार की मनमानी और इंजीनियर की मिलीभगत से गुणवत्ताहीन सीसी रोड* का निर्माण किया गया है।

 

जिसकी शिकायत पूर्व में जिलाध्यक्ष आकाश सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सासिदास महंत, दिलचंद बंजारे, सुशांत बंजारे, राजेश कुमार कैवर्त्य, पद्मश्री पाटले, सविता हरप्रसाद यादव, एल्डरमैन मनोज बंजारे, धीरेन्द्र कुमार निर्मलकर, कमलकांत साहू द्वारा नगर पंचायत अधिकारी को आवेदन देकर की गई थी कि नगर पंचायत नरियरा के निम्न वार्डों में सीसी रोड का काम हुआ है जो 15 दिन भी नहीं टिक पाया और जर्जर होकर उखड़ने लगा है।

 

गुणवत्ताहीन कार्यों को देखकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर पंचायत पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। पार्षदों ने *जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा एवं संबंधित विभाग को इंजीनियर एवं ठेकेदार के नाम से लिखित शिकायत कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।*

 

*मरम्मत के नाम पर लीपापोती का आरोप*

 

जब पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अवगत कराया कि वार्ड में बनी सीसी रोड टूट रही है और इसकी मरम्मत की जाए, तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उनके आवेदन को स्वीकार तो किया, लेकिन *टूटे हुए रोड की मरम्मत में सिर्फ लीपापोती कर उच्च अधिकारियों को जवाब भेज दिया, जबकि मौके पर मरम्मत कार्य हुआ ही नहीं है।*

 

पार्षदों का आरोप है कि *मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण दे रहे हैं। और जनप्रतिनिधि द्वारा शिकायत करने पर उनपर अधिकारियों द्वारा दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाया जाता है।

 

पार्षदों ने मांग की है कि उक्त सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषी ठेकेदार, इंजीनियर और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This