*सेवा संकल्प अभियान के तहत PWD के संभागीय कार्यालय सक्ती में प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’*
*अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ किया दीप प्रज्वलन*
सक्ती,/ सेवा, समर्पण, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सक्ती में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से अधिकारियों-कर्मचारियों ने सेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। दीपों की रोशनी से संभागीय कार्यालय परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण में उत्साह एवं सकारात्मकता का संचार हुआ। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने सेवा, समर्पण और सामूहिक सहभागिता के संदेश को और अधिक प्रबल किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर के खाम्बरा (कार्यपालन अभियंता), श्री मुनेश मीणा, श्रीमति गीता मानिकपुरी, जितेश नेताम, भूपेंद्र सिंह, सहित लोक निर्माण विभाग सक्ती संभाग सक्ती कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की।




