Saturday, September 19, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के बाहर मोमबत्ती जलाकर निगम प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…

Must Read

धमतरी डेस्क …..

सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के दीपक जलाएं”– कांग्रेस पार्षद

धमतरी निगम अधीन सुलभ शौचालयों की लाइटें कई महीने भर से बंद हैं, जिसके कारण वार्डवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित वार्डवासियों ने कांग्रेस पार्षदों के साथ जोधापुर सुलभ शौचालय के बाहर मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया और निगम प्रशासन को होश में आने की चेतावनी दी।

कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन देश भर में मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, लाखों-हजारों दिये जलाए जा रहे हैं। फिर भी धमतरी के सुलभ शौचालय की स्थिति दयनीय है कई महीनों से शौचालय अंधेरे में है …यही हाल शहर के सभी शौचालय का है सभी शौचालय के लाइटे बंद कर दिया गया है …
कांग्रेस पार्षदों ने मांग कि है कि महापौर जी सेवा संकल्प अभियान के तहत जगह-जगह दिये जला रहे हैं। हमारा उनसे निवेदन है कि महीनों से अंधेरे में पड़े सुलभ शौचालयों में भी आकर एक दिया जला दें, ताकि जनता को तो उजाला मिल सके। निगम प्रशासन को होश दिलाने के लिए हम यहां मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिस पर वार्ड की महिलाएं सुशीला बाई,आरती यादव, फुलबत्ती ने बताया कि इस शौचालय का उपयोग लगभग 80 परिवार उपयोग कर रहे है शाम के बाद शौचालय जाना मुश्किल हो गया है, अंधेरे में गिरने का डर बना रहता है। रात के समय में सांप बिच्छू का डर बना होता है लाइट बंद होने के कारण असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है दहशत का माहौल बना रहता है नगर निगम से मांग की है जल्द बिजली लगाकर कर राहत दे प्रदर्शन करने वालो में नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम वाधवानी ,पार्षद योगेश लाल, सुमन सोमेश मेश्राम, सत्तू सेन,सुनीता बाई, दुलारी बाई, जागेश्वर निर्मलकर, बैशाखू राम, अमेरिका बाई ,राजबत्ती बाई प्रमिला बाई,राधिका बाई,गेंद सिंह सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

*नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर* *6 महीने पहले बनी CC रोड 15 दिन भी नहीं टिकी, उखड़ रहे परखच्चे – मरम्मत के नाम...

  *नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर* *6 महीने पहले बनी CC रोड 15 दिन भी नहीं टिकी, उखड़ रहे...

More Articles Like This