विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में ‘इन-हाउस मॉडल’ अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ……

Must Read

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डभरा में ‘इन-हाउस मॉडल’ अंतर्गत आधार कार्य का हुआ शुभारंभ……

सक्ती/डभरा। दिनांक 15 अगस्त 2026 देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर.

सक्ती जिले के डभरा विकास खण्ड में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है।

भारत सरकार के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण — UIDAI एवं कार्यालय CHiPS, रायपुर के निर्देशानुसार.

आधार सेवाओं के इन-हाउस मॉडल के अंतर्गत.

अब आधार संचालक शासकीय कार्यालयों में बैठकर.

आधार से संबंधित सेवाएं नागरिकों को प्रदान करेंगे।

इसी क्रम में.

आज डभरा ब्लॉक कार्यालय स्थित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में.

‘इन-हाउस मॉडल’ अंतर्गत आधार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र का शुभारम्भ किया गया।

इस केन्द्र का शुभारम्भ.

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डभरा,एल.एन. चौहान जी द्वारा.

फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर.

शिक्षा विभाग के सहायक बीईओ शर्मा

विभाग के समस्त कर्मचारीगण.

तथा आधार व सेवा सेतु केन्द्र की संचालिका सरिता चौहान उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर एल.एन. चौहान जी ने क्षेत्र के सभी नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि.

अब आधार से संबंधित विभिन्न कार्य.

विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही उपलब्ध होंगे।

साथ ही.

लोगों को छत्तीसगढ़ शासन के सेवा सेतु पोर्टल के बारे में भी जागरूक किया गया।

सेवा सेतु पोर्टल.

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल का उन्नत रूप है.

जिसके माध्यम से 36 से अधिक विभागों की 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एवं योजनाएं.

एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके माध्यम से नागरिक.

जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,विवाह पंजीयन,नाम परिवर्तन एवं राजपत्र प्रकाशन,राशन कार्ड.

सहित अनेक महत्वपूर्ण शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अर्थात…

केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं.

अब एक ही छत के नीचे.

नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस सुविधा से.

डभरा क्षेत्र के नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी.

और शासकीय सेवाओं का लाभ लेना.

और भी आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

न नाम मालूम, न धाम… फिर भी अपनों की तरह 715 लावारिस पितरों का तर्पण करेगी धमतरी की स्वर्गधाम सेवा समिति…

धमतरी डेस्क ...... ....स्वर्गधाम की अद्भुत सेवा: ​44 लावारिस अस्थियों से लेकर 715 अज्ञात शवों तक का सफर... सर्व पितृ...

More Articles Like This