Sunday, September 20, 2026

स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान, बॉक्स क्रिकेट बना युवाओं का आकर्षण केंद्र

Must Read

*स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से खेल प्रतिभाओं को मिल रही नई उड़ान, बॉक्स क्रिकेट बना युवाओं का आकर्षण केंद्र*

 

 

 

खरसिया। खेल, स्वास्थ्य और युवा विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आज खरसिया क्षेत्र की पहचान बनता जा रहा है। आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर न केवल खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और ऊर्जावान जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।

 

इसी कड़ी में डी.एम.एफ. मद से 35.47 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित बॉक्स क्रिकेट मैदान युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। परिसर में दो अलग-अलग बॉक्स क्रिकेट मैदान तैयार किए गए हैं, जिनमें एक बड़े खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए तथा दूसरा छोटे बच्चों के लिए विकसित किया गया है। इससे हर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिल रहा है।

 

स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स केवल बॉक्स क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खरसिया क्षेत्र का एक समग्र खेल एवं फिटनेस केंद्र बन चुका है। परिसर में स्विमिंग पूल, ओपन वॉलीबॉल कोर्ट, ओपन बास्केटबॉल कोर्ट, ओपन जिम, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, अत्याधुनिक इंडोर जिम, इंडोर बोर्ड गेम्स की सुविधा, योग शेड, ओपन टेरेस कैंटीन, आकर्षक गार्डन एवं वॉकिंग पाथवे जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन व्यवस्थाओं के कारण यह परिसर बच्चों, युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों के लिए पसंदीदा स्थान बनता जा रहा है।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने कहा कि खरसिया के युवाओं का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। युवाओं को खेल और फिटनेस के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जितना खेलों से जुड़ेगा, उतना ही आत्मविश्वासी, अनुशासित और सशक्त बनेगा।

 

उन्होंने बताया कि इसी दूरदर्शी सोच के साथ उनके पूर्व कार्यकाल में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं श्री लखीराम ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया था। आज ये दोनों संस्थान खरसिया में खेल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो चुके हैं।

 

खरसिया में विकसित हो रहा यह आधुनिक खेल परिसर आने वाले समय में क्षेत्र की नई खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर पालिका का लक्ष्य है कि खरसिया को खेल, स्वास्थ्य और युवा विकास के क्षेत्र में प्रदेश के अग्रणी नगरों में शामिल किया जाए।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This