Tuesday, July 28, 2026
spot_img

आगामी गर्मी से पहले बनेंगे 3 नए ओवरहेड टैंक, संपवेल एवं अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य – कमल गर्ग

Must Read

 

*आगामी गर्मी से पहले बनेंगे 3 नए ओवरहेड टैंक, संपवेल एवं अन्य महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्य*

 

खरसिया। नगर पालिका परिषद खरसिया को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पेयजल एवं अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 82 लाख 47 हजार रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से खरसिया नगर में तीन नए उच्च स्तरीय पानी टंकी (ओवरहेड टैंक), संपवेल निर्माण, इंटेकवेल पहुंच मार्ग, सीसी सड़क एवं आर.सी.सी. नाली सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय श्री अरुण साव जी तथा वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

नगर पालिका अध्यक्ष श्री गर्ग ने कहा कि यह स्वीकृति खरसिया नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी गर्मी से पूर्व सभी स्वीकृत ओवरहेड टैंकों का निर्माण पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे नगरवासियों को पर्याप्त एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर कारगिल उद्यान में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

धमतरी डेस्क .... ...हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वीर भारतीय सैनिकों...

More Articles Like This