भूपदेवपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, ग्राम दर्री में शराब रेड कर अवैध शराब बेचते युवक को पकड़ा

Must Read

● *भूपदेवपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी, ग्राम दर्री में शराब रेड कर अवैध शराब बेचते युवक को पकड़ा*

*रायगढ़, 18 नवंबर* । एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर भूपदेवपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखे हुए है। इसी क्रम में कल दिनांक 17 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम दर्री में शराब रेड की कार्रवाई कर आरोपी करूणा सागर डनसेना को घर से लगे अपने बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए रखे शराब के साथ पकड़ा गया है।

 

आरोपी से बरामद शराब में 7 लीटर महुआ शराब (कीमत 700 रुपये) और 1 पाव महुआ शराब शामिल है। थाना प्रभारी को मुखबीर से अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी । आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस टीम में थाना प्रभारी एसआई संजय नाग, हेड कांसटेबल सुरेन्द्र ठाकुर, संजय तिर्की, कांसटेबल प्रदीप तिवारी, कोमल तिवारी और गौरी सिदार शामिल थे।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न,भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल की छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय बैठक संपन्न भागवत प्रसाद भारती को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश...

More Articles Like This