Monday, August 17, 2026

खैरपाली गांव में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

खैरपाली गांव में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

 

खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरपाली से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। यहां एक युवती की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, खैरपाली गांव में लगभग 45 वर्षीय खीरबाई पटैल नामक युवती की हत्या हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के लिए युवती को बुरी तरह से पत्थर से कुचला

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। खरसिया पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जाँच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के संभागीय कार्यालय सक्ती में किया गया ध्वजारोहण

सक्ती । देश के अस्सीवे ( 80वां) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवीन जिला सक्ती के समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों...

More Articles Like This