Wednesday, March 25, 2026
spot_img

नवरात्र के लिए लाई जा रही थी मां दुर्गा की प्रतिमाति आतिशबाजी से शेर की प्रतिमा में लगी आग

Must Read

नवरात्र के लिए लाई जा रही थी मां दुर्गा की प्रतिमाति आतिशबाजी से शेर की प्रतिमा में लगी आग

 

खरसिया में शेर की प्रतिमा में आग लग गई। नवरात्र के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा लाई जा रही थी। आतिशबाजी के दौरान शेर के बाल में गिरी चिनगारी भड़क उठी और देखते ही देखते प्रतिमा में आग लग गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, खरसिया के वार्ड नंबर-11 पोस्ट ऑफिस रोड पर भव्य दुर्गा पंडाल बनाया जाता है। रविवार की देर शाम मां दुर्गा की प्रतिमा लाई जा रही थी, ताकि पंडाल के भीतर ही उसे अंतिम रूप दिया जा सके। तभी आतिशबाजी के कारण आग लग गई। हांलाकि, थोड़ी देर बाद ही समिति के सदस्यों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।

 

दरअसल, शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच रविवार रात को खरसिया में मां दुर्गा की प्रतिमा लाई जा रही थी। कोई डीजे के धुन पर डांस कर रहा था, तो कोई प्रतिमा का वीडियो बना रहा था। इसके अलावा जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी। इस दौरान शेर के बाल पर गिरी चिनगारी भड़क उठी और प्रतिमा आग लग गई। जिसके बाद तत्काल समिति के सदस्यों पानी डालकर आग बुझाया। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना पूरी प्रतिमा जलकर राख हो जाती।

 

कोई खास नुकसान नहीं हुआ

 

समिति के पदाधिकारी और वार्ड पार्षद अरुण चौधरी ने बताया कि क्रेकर्स की चिनगारी से शेर की प्रतिमा के बाल में आग लगी थी। उसे कुछ ही मिनटों में आंग बुझा लिया गया। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जबकि वहां काफी लोग थे। पंडाल में प्रतिमा लाई जा रही थी। उसके बाद उसे अंतिम रूप दिया जाता।

Latest News

सक्ती जिले के ग्राम परसदा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सक्ती जिले के ग्राम परसदा में ‘चलित थाना’ का आयोजन, एसपी और जिला पंचायत सीईओ ने सुनी ग्रामीणों की...

More Articles Like This