*बिलासपुर रेल मंडल की घटना पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की संवेदना*

Must Read

*बिलासपुर रेल मंडल की घटना पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की संवेदना*

 

*सतनामी समाज के गुरु व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने मृतक श्रमिक परिवार से की सीधी बात*

 

बिलासपुर/रायपुर। 23 अगस्त 2025 को बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत कार्यरत ठेका श्रमिक प्रताप बर्मन की करंट लगने से असमय मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

साहेब जी ने मृतक की पत्नी खुशबू बर्मन से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे बातचीत कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा— यह दुखद और पीड़ादायक घटना है। जीवन की क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन शासन-प्रशासन हर स्तर पर प्रभावित परिवार के साथ खड़ा रहेगा। इस कठिन समय में आप अकेले नहीं हैं।

 

कैबिनेट मंत्री साहेब जी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार हमेशा श्रमिक वर्ग एवं गरीब परिवारों की सुरक्षा और न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरु खुशवंत साहेब सतनामी समाज के गुरु भी हैं, और समाज के एक परिवार पर घटी इस पीड़ादायक घटना को लेकर उन्होंने व्यक्तिगत रूप से संवेदना जताई तथा मृतक की पत्नी से संवाद स्थापित कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन

किरारी में 13 नवंबर से पांच दिवसीय गुरु घासीदास जयंती समारोह का होगा भव्य आयोजन सतनाम के संदेश से गूंजेगा...

More Articles Like This