आप सभी की बात सुनना, समझना और त्वरित निराकरण करना ,यही मेरी प्राथमिकता है- अनुज शर्मा

Must Read

सांकरा (धनेली)

आज धरसींवा विधानसभा के नगर पंचायत खरोरा स्थित विधायक कार्यलय में विधायक अनुज शर्मा ने जनदर्शन लिया| विधायक ने क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और उसके निराकरण के लिए सम्बंधित विभाग के अधकारियों को निर्देशित किया व खरोरा मण्डल के सभी सरपंचों कि बैठक लिया जिसमें 3 तारीख को होने वाले कवाड़ यात्रा, अवैध शराब, राशन कॉर्ड, स्मार्ट कार्ड, नल जल योजना, आवास योजना व सरकार की योजनाएं के विषय में चर्चा किये| जनदर्शन के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि शासकीय योजनाओं के लाभ से लेकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण तथा क्षेत्र के विकास हेतु हम सबकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके यही हमारा प्रयास है। आप सभी के सुझावों से ही हम समृद्ध धरसींवा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी हमारा यह जनदर्शन ,जन चौपाल निरंतर जारी रहेगा। आप सभी के सेवा और आप लोगो की समस्या का समाधान के लिए मैं सोमवार- मंगलवार को रायपुर कार्यलय में, गुरुवार को खरोरा और शुक्रवार को धरसींवा कार्यलय में उपस्थित रहूँगा|

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

प्रेस विज्ञप्ति ACB ग्रुप की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने से कोरबा कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना, कलेक्टर के माध्यम...

More Articles Like This