Tuesday, September 22, 2026

*“विधायक कॉलोनी के लिए सम्मानपुर नकटी में पं. आवास तोड़ने की तैयारी , सैकड़ों गरीब परिवारों पर संकट”*

Must Read

*“विधायक कॉलोनी के लिए सम्मानपुर नकटी में पं. आवास तोड़ने की तैयारी , सैकड़ों गरीब परिवारों पर संकट”*

रायपुर( दुर्गा प्रसाद बंजारे )। प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी विभाग) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल ने आज मीडिया से चर्चा में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“यह भूमि गांव के पूर्वजों की है, रिकॉर्ड में शामलात चारागाह के तौर पर दर्ज है। यहां दशकों से बस्ती बसी हुई है, और खास बात ये कि यहां करीब 20–25 पीएम आवास भी सरकार ने खुद मंजूर किए थे! अब वही सरकार दोगुला चरित्र दिखा रही है — एक तरफ घर देने की मंजूरी, दूसरी तरफ घर उजाड़ने की तैयारी। यह पूरी तरह गलत और अमानवीय है।”

 

भावेश बघेल ने साफ कहा कि वो इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते है और ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े है।

“हम उनके हक और अधिकार के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे! गरीबों को उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना भाजपा सरकार की जनविरोधी सोच का सबूत है। उन्होंने काहा की कांग्रेस पार्टी मे शीर्ष नेताओं से चर्चा कर इसे हर मंच पर उठाएग, चाहे सड़क हो या सदन।”

 

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर सरकार नहीं मानी, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विज्ञापन
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश में दीप जले, धमतरी नगर निगम के सुलभ शौचालय अंधेरे में..आक्रोशित वार्डवासी कांग्रेस पार्षदों के साथ सुलभ शौचालय के...

धमतरी डेस्क ..... सेवा संकल्प में दिया जलाने वाले महापौर जी महीनों से अंधेरे पड़े सुलभ में भी उजाले के...

More Articles Like This